10 अगस्त 2016 - 18:15
सऊदी अरब द्वारा यमन पर हमले निंदनीय।

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने सऊदी अरब की आक्रामक सेना को हथियार मुहैया कराने वाले देशों और संयुक्त राष्ट्र से कहा कि वह इन हमलों को तुरंत बंद कराने और यमनी नागरिकों विशेष कर महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को शुनिश्चित बनाने के लिए प्रभावी क़दम उठाएं

अहलेबैत न्यूज़ ऐजेंसी अबना: ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रेस कार्यालय की रिपोर्ट के अनुसार बहराम क़ासमी ने बल दे कर कहा कि यमन के नागरिकों और आवासीय क्षेत्रों पर सऊदी अरब के लड़ाकू विमानों के ताज़ा हमलों और दर्जनों नागरिकों की शहादत निंदनीय अपराध है।
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने सऊदी अरब की आक्रामक सेना को हथियार मुहैया कराने वाले देशों और संयुक्त राष्ट्र से कहा कि वह इन हमलों को तुरंत बंद कराने और यमनी नागरिकों विशेष कर महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को शुनिश्चित बनाने के लिए प्रभावी क़दम उठाएं।
ग़ौरतलब है कि कुवैत में होने वाली शांति वार्ता रुक गई है और उसके बाद से यमन के विभिन्न क्षेत्रों में सऊदी गठबंधन के हमलों में बढ़ोत्तरी आई है। इन हमलों में दर्जनों यमनी नागरिक शहीद और घायल हो गए हैं। यमन में आक्रामक सऊदी गठबंधन ने 26 मार्च 2015 से हमले शुरू कर रखे हैं।